छतीसगढ़बिलासपुर

कुआं साफ करने के दौरान हादसा : जहरीली गैस की चपेट में आने से युवक की मौत 

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कुएं की सफाई करने उतरे एक युवक जहरीली गैस की चपेट में आ गए। सफाई करने के दौरान अचानक कुएं के अन्दर बेहोश हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक  को कुएं से बाहर निकाला। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम केशव प्रसाद पटेल था। वह ग्राम चिसदा का रहने वाला था। मंगलवार को वह अपने घर के आंगन में स्थित 40 फीट गहरे कुएं की सफाई के लिए उतरा था। वह कुएं से मरे हुए मेढ़कों को बाहर निकाल रहा था,तभी अचानक वह कुएं के अंदर लापता हो गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो घर में मौजूद भाभी ने इसकी सूचना परिजन को दी। 

परिजन घर लौटे और कुएं से जहरीली गैस की बदबू के कारण इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और गैस रिसाव से बचाव किट का उपयोग कर कुएं में कांटेदार रस्सी डालकर केशव की खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद उसकी लाश बरामद की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!