Uncategorized

आम्रपाली और निरहुआ के एक गाने ‘उड़ जइबू ए मैना’ ने यूट्यूब पर मचा दिया धमाल,हुए 100 मिलियन व्यूज  

नोरंजन,न्यूज़ धमाका :- दिनेश लाल यादव यानि कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार है। दोनो ने साथ में कई सारी हिट फिल्में दी है। इन दोनो की जोड़ी हमेशा साथ में कमाल ही करती है। अब दोनो की फिल्म के एक गाने ने ऐसा कमाल कर दिया है कि निरहुआ और आम्रपाली खुशी में झूम रहे है। बात यह है कि दोनोे की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी का गाना उड़ जइबू ए मैना के यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज हो चुके है। यह गाना साल 2014 में रिलीज हुआ था। इस बात की जानकारी आम्रपाली और निरहुआ ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। साथ ही आम्रपाली ने अपने इस गाने पर अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

आम्रपाली ने शेयर किया वीडियो

आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियोे शेयर किया है जिसमें वे अपने उस गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में उन्होंने रेड कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो साझा कर

आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा कि ‘100 मिलियन व्यूज।’ एक्ट्रेस के इस वीडियो को निरहुआ ने ही शूट किया है। वहीं यह गाना उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी का है। इस गाने को परवेश लाल यादव और राहुल खान ने प्रोड्यूस किया है और सतीश जैन ने इसे डायरेक्ट किया है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखें है। और इसका म्यूजिक राजेश रजनिश ने दिया है। वहीं इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे के साथ और भी कई अन्य स्टार्स थे।

इसी फिल्म के जरिए हुआ आम्रपाली का डेब्यू

आम्रपाली ने साल 2014 में इसी फिल्म से अपना बाॅलीवुड डेब्यू किया था। यह आम्रपाली और निरहुआ की पहली फिल्म थी जो सुपरहिट गई थी। इसके बाद आम्रपाली और निरहुआ ने साथ में कई हिट फिल्में की थी। जिसमें पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, निरहुआ द लीडर, बाॅर्डर आदि शामिल है। इन दोनों की फिल्में जब भी रिलीज होती है तो हमेशा सुपरहिट ही जाती है। इनकी फिल्मों के शोज हमेशा हाऊसफुल ही होते थे। साथ ही इनके गाने भी हिट जाते है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!