मध्यप्रदेश

 बेटी की शादी के चंद घंटे पहले,25 लाख के गहने चोरी करने वाले चोर पुलिस के गिरफ्त में

ग्वालियर,न्यूज़ धमाका :- सुभाषपुरा काली माता मंदिर के पास पूरन राठौर व उसके भाई अर्जुन राठौर सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले चोरों की गैंग तक पुलिस पहुंच गई हैं। परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ बेटी के हाथ पीले करने के लिए गार्डन में गए थे। चोरों ने चोरी की घटना को रात 10 से 12 बजे के बीच अंजाम दिया था। नववधु के गहने चोरी होने का कारण मामला भावनाओं से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील था। पुलिस ने चोरी की इस घटना को चुनौती के रूप में लिया। चोरी की पतारसी के लिए हजीरा थाने के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था।

क्राइम ब्रांच व हजीरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम चोरी की वारदात में लिप्त तीन बदमाशों को दिल्ली से पकड़ लाई है। यह चोर गैंग दिल्ली से चोरी करने के लिए कार से आई थी। इसी कार का नंबर ट्रेस होने से पुलिस गैंग तक पहुंचने में सफल हुई है। पुलिस के हाथ से चोर गिरोह का सरगना नहीं लगा है। पुलिस ने चोरी में उपयोग की गई कार को बरामद कर लिया है। फरियादी पूरन सिंह राठौर के बेटी की उसी रात गार्डन से शादी थी। बेटी को उपहार में देने के लिए रखे गए गहने भी चोर विदाई से चंद घंटे पहले चोरी कर ले गए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!