छत्तीसगढजगदलपुर

बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई:दुल्हन की विदाई करा लौट रहे थे, 3 की मौत, 7 की हालत गंभीर; ड्राइवर को झपकी आने से हादसे का अंदेशा

जगदलपुर न्यूस धमाका // छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार तड़के बारातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सभी लोग शादी के बाद दुल्हन की विदाई करा लौट रहे थे। वर-वधु दोनों दूसरे वाहन में सवार थे। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा पखनार पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, देउरगांव में शादी थी। वहां रात करीब 2 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ तो दुल्हन की विदाई करा सभी बाराती चंद्रगिरी लौट रहे थे। एक स्कार्पियो वाहन में 10 लोग सवार थे, जबकि दूसरी कार में वर-वधु व अन्य लोग बैठे थे। अभी वे तड़के करीब 4 बजे कोयपाल मोड़ के पास पहुंचे थे कि स्कार्पियो के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है। एक ने अस्पताल ले जाते हुए समय दम तोड़ दिया।

हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है। एक ने अस्पताल ले जाते हुए समय दम तोड़ दिया।

दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और रेक्स्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान लोग स्कार्पियो के अंदर फंसे हुए थे। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतकों में विनोद कश्यप (26) और शंकर कश्यप (23) शामिल हैं। तीसरे की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं घायलों में संतुराम, घनश्याम, रितेश, लूदरु, सुखमन और लोकेश शामिल हैं।

गांव में मातम छाया, वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग थे
पुलिस ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका। उसको झपकी आने की भी आशंका है। तेज रफ्तार वाहन सीधे पेड़ से जा टकराया। वहीं इस हादसे के बाइ गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का ओवरलोड भी एक कारण था। अधिक संख्या में लोग स्कार्पियो में सवार थे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!