छतीसगढ़खैरागढ़

करंट की चपेट में आए 16 वर्षीय छात्र की मौत, गांव में शोक की लहर

खैरागढ़ न्यूज धमाका – जिले के कोड़ेनवागांव गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 16 वर्षीय किशोर गुलाब चंद यदु की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने खटाल में जानवरों को चारा डाल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलाब चंद खटाल में लगे एक कूलर के पास चारा डाल रहा था। उसी दौरान अचानक कूलर में करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गुलाब चंद हाल ही में 11वीं कक्षा उत्तीर्ण कर भैयाटोला हाईस्कूल में आगे की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई में होशियार और मेहनती इस छात्र की असमय मृत्यु से परिवार पूरी तरह सदमे में है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस अप्रत्याशित हादसे से व्यथित है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में विद्युत उपकरण में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून पूर्व सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कराएं और किसी भी असुरक्षित कनेक्शन की सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दें।

गुलाब चंद की मौत एक चेतावनी है कि घरेलू और कृषि उपयोग के बिजली उपकरणों की नियमित जांच कितनी आवश्यक है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!