
- पेट्रोल पर अभी तक एक्साइड ड्यूटी 32.90 पैसे थी, जो घटकर 27.90 पैसे हो गई. वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 31.80 पैसे थी, जो घटकर 21.80 पैसे हो गई है. बता दें कि पेट्रोल की कीमतों में 28 दिनों में ही 8.85 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका ///केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती का ऐलान किया है. गुरुवार यानी 4 नवंबर से पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क पर कमी आएगी. पेट्रोल में 5 रुपए और डीजल में 10 रुपए की कम हो जाएगा.उत्पाद शुल्क (पेट्रोल डीजल मूल्य उत्पाद शुल्क) में कमी के संबंध में संबंधित अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल की तुलना में डीजल पर कर दो गुना कम किया गया है. इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा. रबी फसल का मौसम शुरू हो गया है. कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले उपकरण मुख्य रूप से डीजल से चलते हैं. ऐसे में डीजल के रेट में कमी से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.




