
बेचा में नदी पार करके जिला मुख्यालय के शासकीय विभागों ने लगाया जनसमस्या शिविर
।
जिले के सबसे सुदूर वनांचलों में बसे संवेदनशील बेचा ग्राम में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा किया गया ।
नदी पार करके विभागीय दल पहुचा कडेनार – इस के लिए बेचा शिविर के पहुंचमार्ग में नदी नालों को पार कर एसडीएम गौतमचंद पाटिल के निर्देश पर विभागीय दल शिविर के लिए ग्राम पहुंचे। जहां ग्रामीणों द्वारा राजस्व विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलसंसाधन विभाग, विद्युत विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, जनपद पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। जहां ग्रामीणों द्वारा राशन कार्ड निर्माण, आधारकार्ड निर्माण आदि समस्याओं को रखा।
विभागों ने किया तत्काल समस्याओं का निवारण – गा्रमीणो की समस्याओं का विभागों द्वारा यथा संभव तुरंत समाधान किया गया एवं नलकूप, सड़क एवं अन्य मांगों का जल्द निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया गया। रविवार को कड़ेनार में भी जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा गया। लोग अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर जनसमस्या शिविर में पहुंच अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं एवं मांगों को रखा। दोनों शिविरों में सभी विभागों से अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे थे एवं इन शिविरों में ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
