
कोण्डागांव में बिजली बिल की बसूली 14 करोड से अधिक की बकाया होने पर विधुत विभाग अब सख्त रवैया अपनाने को मजूबर हो गया है। कार्यपालन यंत्री आरके सोनी ने बताया कि कोण्डागावं में 14 करोड से अधिक का बिजली बिल उपभोक्ताओ ने नहीं भरा हैं। ऐसे में विभाग द्वारा बिजली बिल बसूली के लिये सख्त कदम उठाये जा रहे है। अब 500 रू से अधिक बिजली बिल बकायादारों का बिजली कनेक्षन काट दिया जायेगा। इसी क्रम मे कोण्डागावं में 200 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की बिजली की लाईन काट दी गयी है।
एक अभियान चला कर की जा रही है बसूली – विद्युत विभाग कोण्डागांव द्वारा एक अभियान चला कर 500 रू से अधिक के बकायादारों की विद्युत लाईने काटी जा रही हैं इसी क्रम में 200 से ज्यादा के डिसकनेक्षन किये गये है। ईई श्री सोनी बताया कि मौके पर अगर ऑन लाईन बिजली बिल का भुगतान करके रसीद दिखायी जाती है तो कनेक्षन नही काटा जाता है।
कार्यवाही का दिखने लगा असर – बिजली लाईन काटने का असर दिखने लगा हैै। अब विद्युत कार्यालय कोण्डागांव के बिल संग्रहण केन्द्र पर लोगों की लाईने लम्बी होनेे लगी है। लोग वेवजह परेषानी से बचने के लिये अपने बकाया बिजली बिलों को विद्युत कार्यालय या फिर आॅन लाईन भुगतान करने लगे हैै।
