
दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// अड़वाल कुंजेरास के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले डीआरजी के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है. दोनों तरफ से कई घंटों तक मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद जवानों सर्चिंग अभियान चलाया इस मुठभेड़ में 3 इनामी महिला नक्सली ढेर हो गई हैं. जिन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था. एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है.जवानों ने घटना स्थल से एक 12 बोर का हथियार, 2 देशी कट्टा, एक भरमार, 2 IED वायर, नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री और 3 महिला नक्सलियों का शव बरामद हुआ है.मुठभेड़ में ढेर हुई महिला नक्सलियों की पहचान राजे मुचाकी (28 वर्ष), गोता मड़काम (29 वर्ष) और ज्योति उर्फ भीमे मुष्पी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. इन तीनों महिला नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

