टेक्नोलॉजी

रेड्मी नोट की तीन स्मार्टफोन बाजार में उतारा है,Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+

Redmi Note 11 सीरीज को MediaTek प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें यूजर्स को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कई शानदार फीचर्स मिलेंगे.

Redmi Note 11 सीरीज को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने एक साथ तीन स्मार्टफोन को बाजार में उतारा है. इसमें Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं. तीनों ही स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स से लैस है और यूजर्स को पावरफुल परफॉर्मेंस क्षमता प्रदान करेंगे. Redmi Note 11 Pro+ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. वहीं Redmi Note 11 Pro में यूजर्स को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी मिलेगी. तीनों ही स्मार्टफोन में पंच होल डिस्प्ले दी गई है.

Redmi Note 11 Pro की कीमत पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 1,599 यानि करीब 18,700 रुपये है. जबकि 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल को CNY 1,899 यानि लगभग 22,300 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल को CNY 2,099 को 24,500 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है.

Redmi Note 11 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 यानि करीब 14,000 रुपये है. जबकि 6GB + 128GB मॉडल को CNY 1,299 यानि करीब 16,400 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 1,499 यानि लगभग 18,700 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 1,699 यानि करीब 21,100 रुपये है. यह स्मार्टफोन Black Realm, Shallow Dream Galaxy और Slight Mint कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. 

Redmi Note 11 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है और यह MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन सेंसर 50MP का है, जबकि 8MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है. वहीं सेल्फी के लिए यूजर्स को 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

इस सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro+ की शुरुआती कीमत CNY 1,899 यानि लगभग 22,200 रुपये है. इसमें 6GB + 128GB स्टोरेज दी गई है. वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 2,099 यानि करीब 24,500 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,299 यानि लगभग 26,900 रुपये है. Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ दोनों ही स्मार्टफोन Misty Forest, Mysterious Black, Shallow Dream Galaxy और Time Quite Purple hues कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे. इनकी सेल 1 नवंबर से शुरू होगी.

Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ के अधिकतर फीचर्स एक समान हैं. इनमें आपको बैटरी क्षमता में अंतर देखने को मिलेगा. Redmi Note 11 Pro+ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है. जबकि Redmi Note 11 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मौजूद है. दोनों ही स्मार्टफोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. ये स्मार्टफोन octa-core MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर पर काम करते हैं. इनमें 108MP का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. सबसे खास बात है ​कि ये दोनों ही स्मार्टफोन IP53 रेटेड हैं और VC liquid cooling system के साथ आते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!