नई दिल्ली

प्रधानमंत्री किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन के लिए राशन कार्ड अनिवार्य

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पीएम किसान पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज किए जाने के बाद ही इस योजना का लाभ मिलेगा. अब इस योजना के तहत नए पंजीकरण पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य होगा. वहीं, राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ ही अब पंजीकरण के दौरान दस्‍तावेजों की सिर्फ सॉफ्टकॉपी बनाकर पोर्टल पर अपलोड भी करनी होगी.केंद्र सरकार की योजनाऔं में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने अब बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है.

जरूरी दस्तावेज

1. आपके पास बैंक अकाउंट नंबर होना अनिवार्य है, क्योंकि सरकार डीबीटी के जरिए किसानों को पैसे ट्रांसफर करती है.
2. आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है.
3. आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है. इसके बिना आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे.
4. पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर  अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
5. आधार को लिंक करने के लिए आप Farmer Corner के विकल्प पर जाएं और Edit Aadhaar Detail के ऑप्शन को क्लिक कर अपडेट करें.

यानी बिना राशन कार्ड के अब किसान योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी. दरअसल इस योजना में लगातार फर्जीवाड़े की शिकायतें मिल रही थीं, जिसको देखते हुए सरकार ने अब ये निर्णय लिया हैअब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणा पत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता भी खत्‍म कर दी गई है. अब लाभार्थियों को इन दस्‍तावेजों की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. इससे किसानों का समय भी बचेगा साथ ही नई व्यवस्था में योजना को ज्‍यादा पारदर्शी भी बनाया जा सकेगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!