बिजनेस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना , लाभार्थियों को मिलने वाले पैसों का अब खुद घर बैठे ही पता कर सकते हो

अपने आधार नंबर की सहायता से इस योजना के अंर्तगत आए पैसों का पता लगाया जा सकता है.

दिल्ली इसके लिए आप घर बैठे ही पता ही आप आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देंगे. अभी तक अगर आपको PM Kisan Yojana के पैसों की जानकारी लेने के लिए बैंक जाना पड़ता था, तो अब ऐसा नहीं करना होगा. अपने आधार नंबर से ही पता लगा लेंगे कि पैसा आया या नहीं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को केंद्र सरकार की तरफ से हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. रकम 2000 रुपये की 3 किस्तों में हर 4 माह में किसानों के खाते में आते हैं. धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है. ताकि किसान को खेती करने के समय आर्थिक मदद मिल सके. उन्हें खेती के लिए किसी से उधार न लेना पड़े. इसके लिए पहले आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. फिर इस पर अपने आधार नंबर की सहायता से इस योजना के अंर्तगत आए पैसों का पता लगा पाएंगे. 

ये तरीका अपनाये
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
इसके बाद Beneficiary Status पर क्लिक करें
यहां आप आधार नंबर सेलेक्ट करें और आधार नंबर फिल कर दें
इसके बाद Get Data पर क्लिक करें
जहां इस योजना से संबंधित सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी, जिसमें पीएम किसान योजना के अंतर्गत आए पैसों के बारे में भी पता चल जाएगा.


Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!