
फीचर केवल मोबाइल पर ही नहीं, बल्कि टीवी और डेस्कटॉप पर भी उपलब्ध होगा.
यूट्यूब ने अपने यूजर्स को नया और शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए ’ नया फीचर को लॉन्च किया है, जो कि यूजर्स के लिए सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा. यह फीचर इसलिए लॉन्च किया गया है ताकि यूजर्स को कुछ ऐसे कंटेंट का पता चल सके जो कि होम फीड पर दिखाई देने वाली सामान्य रिकमेंडेशन का हिस्सा नहीं है. यूट्यूब ने स्पष्ट किया है कि नया फीचर यूट्यूब होमपेज पर मोबाइल, डेस्कटॉप और टीवी पर उपलब्ध हो गया है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों को टारगेट करके नए व्यूअर्स तक पहुंचने में क्रिएटर्स की मदद करने के लिए पेश किया गया है जो कि उनकी कंटेंट में सबसे अधिक इंटरेस्ट रखते हैं लेकिन इसे सर्च नहीं कर सकते. कंपनी का कहना है कि यूजर्स आज से ही ‘ नया ’ फीचर का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आपको टॉपिक बार में दिए गए ‘ नया ’ पर टैप करना है. यूट्यूब द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है ‘हम ‘ नया फीचर के बारे में डिटेल शेयर करते हुए काफी उत्साहित हैं. ये एक ऐसी सर्विस है जो कि सामान्य तौर पर देखे जाने वाले कंटेंट से बिल्कुल अलग नए क्रिएटर्स और फ्रेश कंटेंट को सर्च करने में मदद करेंगे. नया यूजर्स के मोबाइल, डेस्कटॉप और टीवी के यूट्यूब होमपेज पर उपलब्ध है.कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ‘ नया ’ एक पर्सनलाइज्ड फीचर है और हमेशा उपलब्ध नहीं हो सकता है. ऐसे में आपको इसके उपयोग करने के लिए यूट्यूब पर साइन—इन करने की आवश्यकता होगी. यूट्यूब ने नए फीचर के लॉन्च के साथ ही यह भी घोषणा की है कि वह 15 नवंबर से एक सप्ताह तक चलने वाले लाइव शॉपिंग इवेंट ‘यूट्यूब हॉलीडे स्ट्रीम एंड शॉप’ की मेजबानी करेगा.




