नई दिल्ली

सोनिया गांधी : बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ें लड़ाई

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// सोनिया गांधी ने बैठक के शुरुआती संबोधन में कहा कि देश के युवा लड़के और लड़कियां अपनी इच्छाओं और मांगों को बुलंद करने के लिए आंदोलन चाहते हैं. यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें एक मंच उपलब्ध कराएं. जैसा कि हम पिछली पीढ़ियों के लिए करते आए हैं. सोनिया गांधी ने कहा कि हमें बीजेपी और RSS की विचारधारा के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ना है. हमें यह पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ करना होगा और अगर हमें इस लड़ाई को जीतना है तो उनके झूठ को जनता के सामने लाना होगा. सोनिया गांधी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक आंदोलन के लिए युवा सदस्य सबसे अहम है. सदस्यता अभियान को घर-घर तक ले जाना है. हमें जिला, ब्लॉक, वार्ड या गांव स्तर तक सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी है.

हमारे कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी जरूरी हैं. एआईसीसी से इसके लिए सर्कुलर भेजा भी गया है. देश के लोकतंत्र, संविधान और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बचाने की लड़ाई इसी बात से शुरू होती है कि हम गलत प्रोपेगैंडा को पहचानें और उसका मुकाबला करें.सोनिया गांधी ने कहा, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति रोजाना ही राष्ट्र से जुड़े अहम मुद्दों पर महत्वपूर्ण और विस्तृत बयान जारी करती है. लेकिन यह मेरा अनुभव है कि इसे ब्लॉक और जिलास्तर पर जमीनी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया नहीं जा रहा है. ने पार्टी महासचिव, राज्य प्रभारी औऱ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक की. सोनिया ने कहा कि हम सब कुछ दिन पहले हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से परिचित हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!