नई दिल्ली

सोनम कपूर की शर्ट के सारे बटन इवेंट के बीच खुल गए , होना पड़ा ऊप्स मोमेंट का शिकार

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोनम कपूर आए दिन अपने आउटफिट को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं, लेकिन इस बार तो उनका ये स्टाइल उन पर भारी पड़ गया. एक्ट्रेस ने एक इवेंट के लिए ब्लैक और व्हाइट प्रिंटेड सारी पहनी थी, जिसको उन्होंने शर्ट के साथ पेयर किया था. एक्ट्रेस पूरे इवेंट में अपने आउटफिट को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं. वो स्पीच देने के लिए खड़ी होती हैं और साड़ी में फंसकर गिरने लग जाती हैं. वहां मौजूद लोग उन्हें संभालते हैं. इसी बीच सोनम कपूर की शर्ट की बटन भी खुल जाती हैं और वो बुरी तरह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं. एक्ट्रेस जैसे-तैसे इस मोमेंट को संभालती हैं और आगे बढ़ती हैं. वो वीडियो में पोडियम पर खड़ी होकर अपनी शर्ट की बटन बंद करते भी नजर आ रही हैं. वैसे ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और न चाहकर भी एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं. पूरे वीडियो में बार-बार एक्ट्रेस अपनी शर्ट ठीक करती दिखाई दे रही हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!