बिजनेस

बाजार पूंजीकरण 1.42 लाख करोड़ रुपए घटा सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का बाजार

इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 1,717.96 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 7,29,410.37 करोड़ रुपये रहा।

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,42,880.11 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 484.33 अंक या 0.79 प्रतिशत नीचे आया। शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 45,523.33 करोड़ रुपये घटकर 5,76,836.40 करोड़ रुपये रह गया।  आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 22,248.14 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,26,497.27 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह एचडीएफसी की बाजार हैसियत 17,015.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,24,877.06 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक की 11,111.14 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 4,48,863.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 8,890.95 करोड़ रुपये घटकर 4,65,576.46 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 2,187.29 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,31,371.72 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,747.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,558.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 45,126.6 करोड़ रुपये के नुकसान से 16,66,427.95 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का 41,151.94 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 12,94,686.48 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 1,717.96 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 7,29,410.37 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!