
नारायणपुर न्यूज़ धमाका /// कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में कोविड-19 से मृत कुल 13 स्वीकृत प्रकरण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर साहू ने कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की अनुदान सहायता देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत नारायणपुर जिले के पनकूराम, जुग्गो कावड़े, मेहत्तर, उत्तम यदू, हीरालाल, सोनसाय, भवनमती अनंत, षोभाराम, चंदूराम, कमलारानी दास, जरहाराम, त्रिलोचन समरथ और सनवरी के आश्रित परिजनों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है।

