मनोरंजन

आज नेहा कक्कड़ की बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ का जन्मदिन है

अपनी बहन को बेहद खास अंदाज में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है. 

अपनी स्माइल और दिलकश आवाज से सबका दिल जीत चुकीं नेहा कक्कड़ सबकी फेवरेट बन चुकी हैं. अपने गानों से नेहा कक्कड़ कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुकी हैं. नेहा का गाया हुआ हर गाना सुपरहिट साबित हो रहा है, लेकिन एक ऐसा वक्त भी था जब नेहा अपने भाई बहनों के साथ जगराते में गाना गाया करती थीं. सिर्फ नेहा ही नहीं बल्कि उनकी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ भी इंडस्ट्री में अपने टैलेंट की वजह से पहचाने जाते हैं. नेहा और सोनू कक्कड़ के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है और वे कई बार साथ में टीवी स्क्रीन पर देखी भी जा चुकी हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे सोनू दीदी, मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं जब मुझे आपके साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है, क्योंकि आप से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, आई लव यू बेस्ट सिस्टर’. नेहा कक्कड़ की पोस्ट सोशल मीडिया पर पलक झपकते ही वायरल हो गई है. आज नेहा कक्कड़ की बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ का जन्मदिन है. अपनी बहन को बेहद खास अंदाज में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है. नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर अपनी हल्दी सेरेमनी की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नेहा अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ नजर आ रही हैं. इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने सोनू कक्कड़ को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. इन तस्वीरों में जहां नेहा कक्कड़ ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है वहीं सोनू कक्कड़ येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. महज 1 घंटे में चार लाख से ज्यादा व्यूज नेहा और सोनू कक्कड़ की इन तस्वीरों पर आ चुके हैं. फैंस भी सोनू कक्कड़ को ढेर सारे प्यार के साथ बर्थडे विश कर रहे हैं. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!