नई दिल्ली

जम्मू एवं कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं की जांच NIA करेगी

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को इस हत्याओं के पीछे की बड़ी साज़िश का पर्दाफाश करने का आदेश दिया है, और अब NIA इससे जुड़े चारों केसों को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस से अपने हाथ में ले लेगी.जम्मू एवं कश्मीर में इस माह के दौरान अब तक 11 नागरिकों को चुन-चुनकर मारा जा चुका है, और इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी, यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) करने जा रही है. यह जानकारी सूत्रों ने मंगलवार सुबह दी है. बिहार से आए दो श्रमिकों को कुलगाम जिले के वानपोह इलाके में गोली मार दी थी. तीसरा मज़दूर ज़ख्मी हुआ था. इससे एक ही दिन पहले बिहार से ही आए एक गोलगप्पा विक्रेता और उत्तर प्रदेश से आए एक बढ़ई को घाटी में मार डाला गया था. पुलिस के मुताबिक, गोलगप्पा विक्रेता अरविंद कुमार साह को श्रीनगर में काफी नज़दीक से गोली मारी गई थी, जबकि बढ़ई सगीर अहमद को पुलवामा में मारा गया. हाल ही में जिन 11 नागरिकों की हत्या की गई है, उनमें से पांच अन्य राज्यों से जम्मू एवं कश्मीर में आए थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!