
सोनीपत न्यूज़ धमाका /// किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास सोनीपत के कुंडली में एक व्यक्ति (लखबीर) की नृशंस हत्या के मामले में आरोपी सबरजीत को सोनीपत पुलिस ने शनिवार को जिला कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है लखबीर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर पर 37 चोट के निशान हैं. उस पर हमले के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया गया था जिसमे शार्प हथियार और लाठी डंडे शामिल थे हरियाणा पुलिस ने आरोपी सरबजीत की 14 दिन की पुलिस कस्टडी की मांगी थी और कोर्ट में दलील दी कि कांड में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करना है लेकिन कोर्ट ने सात दिन की रिमांड दी है. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सरबजीत ने पूछताछ में 4 और आरोपियों के बारे में जानकारी दी है. पुलिस आरोपी से उन्हें वेरिफाई करके ट्रेस करेगी. पुलिस ने दलील दी कि आरोपी की सूचना पर गुरदासपुर समेत कुछ जगहों पर दूसरे आरोपियों की तलाश में जाना है सरबजीत ने शुक्रवार को खुद इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी और समर्पण कर दिया था
