जगदलपुरछत्तीसगढ

युवक ने किया सोशल मीडिया में दुर्गा मां का अपमान

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// जगदलपुर में एक युवक ने मां दुर्गा के लिए फेसबुक पर अपशब्द लिख दिए। जिसके बाद गुरुवार को शहर में माहौल काफी गरमाया हुआ रहा। हिन्दू संगठन व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। युवक के खिलाफ SP को लिखित शिकायत भी की गई। साथ ही सिटी कोतवाली में FIR भी दर्ज करवाई गई है। भाजपा व हिन्दू संघ संगठनों ने युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि, पूर्व में भी लगभग 5-6 ऐसी शिकायतें की जा चुकी है, जिस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। यह उसी का परिणाम है कि ऐसे लोग समाज में गंदगी फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इस व्यक्ति के ऊपर यदि कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो पूरा हिंदू समाज उसके खिलाफ आंदोलन करेगा।

इधर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए SP जितेंद्र सिंह मीणा ने आश्वासन दिया है कि, मामले की जांच कर जल्द से जल्द युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा। भाजपाइयों का कहना है कि, बुधवार की शाम एक युवक ने फेसबुक पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी माता को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। युवक के इस पोस्ट से बस्तर के आदिवासी और हिंदुओ के आस्था को ठेस पहुंचा है। शहर के सभी हिंदू संघ संगठन के लोगों ने इस पोस्ट का जमकर विरोध किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि, बस्तर की सामाजिक सद्भाव व शांति को भंग करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। बस्तर में धर्मांतरण के साथ-साथ हिंदू देवी-देवताओं का भी अपमान किया जा रहा है। समय रहते प्रशासन इस पर अंकुश लगाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!