Uncategorized

रोजगार की मांग को लेकर निकाली रैली सूरजागढ़ माइंस के भारी वाहन बंद पखांजूर में सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी

21 सितम्बर 2026 //

पखांजूर न्यूज़ धमाका – सूरजागढ़ जिले में माइंस के भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बाद रोजगार संकट को लेकर हजारों कर्मचारियों ने पखांजूर में रैली निकाली।

महाराष्ट्र के सूरजागढ़ माइंस के भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगने के बाद अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। रोजगार की मांग को लेकर सोमवार को पखांजूर में माइंस से जुड़े हजारों कर्मचारी सड़क पर उतर आए। कर्मचारियों ने पखांजूर नया बाजार से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द माइंस के वाहनों की आवाजाही शुरू कराने की मांग की।

युवाओं और महिलाओं की आजीविका प्रभावित

कर्मचारियों का कहना है कि, माइंस के भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगने से बड़ी संख्या में लोग रोजगार से प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि माइंस से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े युवाओं और महिलाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

परलकोट सुरक्षा समिति के आंदोलन से बदली स्थिति

दरअसल, सूरजागढ़ माइंस के भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों के खराब होने और सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व में कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद परलकोट सुरक्षा समिति के अनिश्चितकालीन आंदोलन के बाद प्रशासन ने माइंस के भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी।

कर्मचारियों ने जल्द बहाली की उठाई मांग

अब वाहनों के बंद होने के बाद माइंस से जुड़े कर्मचारियों ने रोजगार की मांग को लेकर रैली निकालकर प्रशासन के सामने अपनी बात रखी है। कर्मचारियों की मांग है कि, सड़क की सुरक्षा और क्षमता को ध्यान में रखते हुए माइंस के वाहनों का संचालन जल्द शुरू कराया जाए, ताकि रोजगार से जुड़े लोगों की समस्या का समाधान हो सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!