छतीसगढ़केशकाल

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल तुषारकांत पटेल सहित 5 विभूतियों को ‘तुलसी अलंकरण तुलसी मानस प्रतिष्ठान का भव्य समारोह

03 सितम्बर 2026 //

केशकाल न्यूज़ धमाका – तुलसी मानस प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव और अलंकरण समारोह में साहित्य और संस्कृति की विभूतियों का भव्य सम्मान किया गया।

 तुलसी मानस प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव और अलंकरण समारोह में साहित्य और संस्कृति की विभूतियों का भव्य सम्मान किया गया। इस विशेष के अवसर तुषार कांत पटेल सहित 5 विभूतियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित तुलसी अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में प्रदेशभर से मानस प्रेमी, साहित्यकार, कलाकार, मानस मंडलियों के सदस्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम, गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही रामचरितमानस के माध्यम से समाज को दिए गए संस्कारों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।

‘सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को मिलती है परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा

समारोह में तुषार कांत पटेल को सम्मान प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। सम्मान मिलने पर उन्होंने तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, गोस्वामी तुलसीदास जी की रचनाएं भारतीय संस्कृति, मर्यादा, भक्ति और मानवीय मूल्यों का संदेश देती हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

मानस भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

समारोह में उपस्थित अतिथियों  और मानस प्रेमियों ने तुसार कांत पटेल को तुलसी अलंकरण सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन के दौरान विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों की प्रस्तुति भी दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।  तुलसी अलंकरण से सम्मानित होने पर तुषारकांत पटेल ने कहा कि, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि, इतने बड़े प्रतिष्ठान ने मुझे सम्मानित किया। यह सम्मान मुझे समाज के लिए कुछ और विशेष करने के लिए प्रेरित करेगा। 

तुलसी मानस प्रतिष्ठान ने किया 5 प्रतिभाओं को सम्मानित

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल ने कहा कि, प्रत्येक वर्ष तुलसी जन्मोत्सव के अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले का सम्मान किया जाता है। इस वर्ष भी पांच सम्मानीय लोगों का सम्मान किया गया है, उसमें  तुषारकांत पटेल को भी सम्मानित किया गया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!