दंतेवाडा

इंस्टाग्राम रील से खुला वन्य जीव शिकार का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार…

27 अगस्त 2026 //

दंतेवाडा न्यूज़ धमाका – दंतेवाड़ा में सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील ने वन्य जीव शिकार के मामले का पर्दाफाश कर दिया। मामले में वन विभाग ने पुलिस की साइबर सेल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.दंतेवाड़ा में सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील ने वन्य जीव शिकार के मामले का पर्दाफाश कर दिया। मामले में वन विभाग ने पुलिस की साइबर सेल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 इंस्टाग्राम रील में इंडियन मॉनिटर लिजार्ड का शिकार कर उसे खाने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने पुलिस की साइबर सेल से संपर्क कर आरोपियों तक पहुंच बनाई. खुंटेपाल-श्यामगिरी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया.

आरोपियों के कब्जे से शिकार में इस्तेमाल तीर-धनुष और अन्य सामान भी जब्त किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने वन्य जीव का शिकार करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Back to top button
error: Content is protected !!