छतीसगढ़रायपुर

पं. हरिशंकर शुक्ल कॉलेज परिसर में रोपे गए फलदार व औषधीय पौधे, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प एक पौधा माँ के नाम

09 अगस्त 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – रायपुर स्थित पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। कॉलेज द्वारा “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विविध प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया।

वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन नहीं, बल्कि जीवन का आधार: सुशील शुक्ल

चेयरमैन सुशील शुक्ला ने कहा कि, वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे हमारे जीवन का आधार हैं। “एक पौधा माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान की सुंदर अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।

पौधा लगाने के साथ उसे वृक्ष बनाने तक का लें संकल्प: डॉ. ममता शर्मा

प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विद्यार्थियों ने लिया पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों ने “एक पौधा माँ के नाम” का संदेश देते हुए प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं हरित परिसर का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने लगाए गए। पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस प्रकार वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!