छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में दर्दनाक हादसा: डैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

28 जुलाई 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए एक युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डैम में मछली पकड़ने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जशपुर निवासी 30 वर्षीय आशीष टोप्पो के रूप में हुई है। आशीष उरला स्थित एक निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। वह अपने साथियों के साथ बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद पथरीडीह पुल के पास से युवक का शव बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!