
27 जुलाई 2026 //
कांकेर न्यूज़ धमाका – कांकेर जिले में मलेरिया के अचानक फैले प्रकोप से दो बच्चों की मौत हो गई हैऔर इरादाह व मर्दापोटी छात्रावासों के कई बच्चे संक्रमित पाए गए हैं

कांकेर जिले में मलेरिया ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया है। महज 24 घंटे के भीतर दो मासूम बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था और छात्रावासों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मर्दापोटी और इरादाह छात्रावासों की जांच में 10 बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित छात्रावासों में निगरानी और उपचार अभियान तेज कर दिया है।
कांकेर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मर्दापोटी के छात्रावास में रहने वाले एक छात्र की रविवार को एमसीएच अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शनिवार को डोमाहर्रा निवासी आठ वर्षीय छात्रा करीना विश्वकर्मा ने भी दम तोड़ दिया था। लगातार दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया अभियान
जानकारी के अनुसार, डोमाहर्रा निवासी करीना विश्वकर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर 25 जुलाई को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेली कन्हार ले जाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मर्दापोटी छात्रावास में बच्चों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टीम ने तत्काल जांच अभियान चलाया। मंर्दापोटी छात्रावास में रहने वाले 36 बच्चों की जांच में आठ बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए, जबकि समीप स्थित इरादाह छात्रावास के 45 विद्यार्थियों में से दो बच्चे संक्रमित मिले।
स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया अभियान
डोमाहर्रा निवासी करीना विश्वकर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर 25 जुलाई को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेली कन्हार ले जाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मर्दापोटी छात्रावास में बच्चों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टीम ने तत्काल जांच अभियान चलाया। मंर्दापोटी छात्रावास में रहने वाले 36 बच्चों की जांच में आठ बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए, जबकि समीप स्थित इरादाह छात्रावास के 45 विद्यार्थियों में से दो बच्चे संक्रमित मिले।
चौथी कक्षा के छात्र की इलाज के दौरान मौत
इस प्रकार दोनों छात्रावासों में कुल 10 बच्चे मलेरिया से प्रभावित पाए गए। संक्रमित छात्रों में से तीन को एमसीएच अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था। इनमें चौथी कक्षा के छात्र सुभाष की रविवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से बीमार विक्रम मंडावी और तामेश्वर भास्कर को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अन्य सात बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। फोटो बना दीजिये

क्षेत्र में विशेष निगरानी
अस्पताल के सह अधीक्षक डॉ. विमल भगत ने बताया कि, जिले के अंदरूनी क्षेत्रों से लगातार मलेरिया के मरीज सामने आ रहे हैं। बच्चों में मिक्स मलेरिया संक्रमण पाया गया है, जिसके कारण स्थिति ने गंभीर रूप ले लिया। इधर सीएमएचओ डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी, जांच और उपचार अभियान चला रहा है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 22 तारीख से चल रही जाँच में अभी तक कुल 11 बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं।


