छतीसगढ़राजनांदगांव

किराया भंडार में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

01 जुलाई 2026 //

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका – राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित व्यस्त गोल बाजार में बुधवार को भाटिया किराया भंडार में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!