बलरामपुरछत्तीसगढ

नगरवासियों ने अवैध परिवहन में लगे एक ट्रक समेत 31 नग मवेशियों को पकड़कर पुलिस किया हवाले

वाड्रफनगर एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा – पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. वहीं जिन भी पुलिसकर्मियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई भी की जाएगी

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// वाड्रफनगर रविवार रात नगरवासियों ने रात करीब 1 बजे मवेशियों से लदे ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. चार तस्कर स्कार्पियों में सवार होकर मवेशियों से भरे ट्रक को उत्तरप्रदेश पार करवा रहे थे, इसी दौरान नगरवासियों ने मवेशी तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई पुलिस ने 31 मवेशियों से भरा हुए ट्रक के अलावा चार आरोपियों को पकड़कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाने और बसन्तपुर थाने के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा पैसा लेकर मवेशियों की तस्करी कराई जाती है. पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के द्वारा लगाए लगे गंभीर आरोप पर एसडीओपी वाड्रफनगर ने मामले की जांच करवाने की  बात कही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!