
कोण्डागांव न्यूज धमाका – जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बम्हनी गांव के पास नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस की कार्रवाई
- सूचना मिलते ही कोण्डागांव पुलिस टीम मौके पर पहुँची।
- शव को नदी से बाहर निकाला गया।
- मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
- पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।
हत्या या हादसा?
ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक की मौत दुर्घटना से हुई या यह हत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



