छतीसगढ़कोंडागांव

खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राज्य सरकार का पुतला दहन

कोण्डागांव न्यूज धमाका – जिले के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र, मर्दापाल में खाद की कमी, बढ़ती कीमतों और कालाबाज़ारी को लेकर कांग्रेस ने 13 सितम्बर शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लेंस कार्यालय का घेराव किया और मर्दापाल चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का पुतला दहन किया।


प्रदर्शन में शामिल गणमान्य

धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक चंदन कश्यप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


कांग्रेस नेताओं के आरोप

पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि किसानों को खाद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विष्णुदेव साय सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। खुले बाजार में खाद महंगे दामों पर बिक रही है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुधराम नेताम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल कागज़ों में काम कर रही है, जबकि जमीन पर न किसानों को राहत मिल रही है और न ही बेरोजगारों को कोई सहारा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। इसी के विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर ज्ञापन सौंपा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!