
कवर्धा न्यूज धमाका – एक ओर देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा था, वहीं दूसरी ओर कवर्धा जिले के रेंगाखार जंगल में जुआ का अड्डा सजाया गया। मुखबिर की सूचना पर रेंगाखार थाना पुलिस ने दबिश दी और मौके से 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कई आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
₹1.12 लाख का सामान जब्त
पुलिस ने जुआरियों के पास से नगद ₹54,700, आठ मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹58,000), ताश की गड्डी और प्लास्टिक की चटाई जब्त की। जब्ती की कुल कीमत करीब ₹1.12 लाख आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एमपी से भी आए थे जुआरी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कबीरधाम जिले के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के दमोह जिले से आए लोग भी शामिल हैं। सभी के पास से अलग-अलग नकद रकम और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस की कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस फरार जुआरियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और आगे भी लगातार कार्रवाई होगी।



