छतीसगढ़बिलासपुर

बैग दुकान में भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक – सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

बैग दुकान में लगी भीषण आग: सारा सामान जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका

बिलासपुर न्यूज धमाका – बिलासपुर जिले के तैबा चौक स्थित तीन मंजिला एमके बैग दुकान में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के दौरान धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे एसी कंप्रेसर या सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

5 जुलाई की घटना याद दिलाई
इसी तरह 5 जुलाई को रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक मकान में अचानक आग लग गई थी। गैस गोदाम के पीछे स्थित घर का बड़ा हिस्सा कुछ ही मिनटों में आग की चपेट में आ गया था। दमकल टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!