छतीसगढ़

मानपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री चंद्रशेखर: शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य सेवाओं का लिया जायजा, बोले- जनजातीय क्षेत्रों का सशक्त होना ही जमीनी प्रगति

Union Minister of State Dr. Pemmasani Chandra Shekhar

मोहला न्यूज धमाका – केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने जनजातीय बाहुल्य मोहला जिले के मानपुर विकासखंड के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी और अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का निरिक्षण किया। जहां उन्होंने स्मार्ट कक्षा और डिजिटल शिक्षण उपकरणों का अवलोकन किया। साथ ही अटल डिजिटल सेवा केंद्र पहुंचकर नागरिकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाते देखा। इस पहल को उन्होंने डिजिटल साक्षरता, वित्तीय समावेशन और लोकतांत्रिक विश्वास को सशक्त करने वाला माध्यम बताया।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर कहा कि, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों का डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर होना समुदायों में रूपांतरण भारत की जमीनी प्रगति का सजीव प्रमाण है। डीएमएफ और पीएम-श्री जैसी योजनाओं के माध्यम से यह विद्यालय आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श बन रहा है। साथ ही उन्होंने बच्चों से प्रश्नोत्तर भी किया जिसका सही जवाब पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।

स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की
केंद्रीय राज्य मंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा की और कहा कि, प्रधानमंत्री श्री मोदी के मंशानुरूप ग्रामीण भी डिजिटल साक्षरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पौध रोपण भी किया।

शासन का उद्देश्य हो रहा पूरा – केन्द्रीय राज्य मंत्री
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर ने कहा कि, सरकार के आकांक्षी जिलों कार्यक्रम के अंतर्गत हुई इस दौरा का उद्देश्य विकासात्मक सूचकांकों की समीक्षा करना, नागरिकों से संवाद करना और शासन की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करना था। उन्होंने डिजिटल साक्षरता, महिला नेतृत्व वाले विकास और केंद्र की योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में ठोस प्रगति की सराहना की।

जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी समीक्षा
मानपुर के तुमड़ीकसा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि, ग्रामीण संपर्क से सुरक्षा और आजीविका दोनों में सुधार हो रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्राम अड़जाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी ईश्वरलाल/बिदेराम के घर जाकर मिलें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना सभी के लिए आवास आज साकार हो रही हैं।

लखपति दीदियों का बढ़ाया मनोबल
डॉ. चंद्रशेखर ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण- आजीविका मिशन (बिहान) के तहत स्व- सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया और उनके आत्मविश्वास, नवाचार और वित्तीय अनुशासन की प्रशंसा की। इस दौरान स्व सहायता समूह की सदस्य नागेश्वरी सिन्हा ने डॉ. चंद्रशेखर को राखी बांधी। वहीं केन्द्रीय राज्य मंत्री ने पशु सखी और लखपति दीदी महंतीन कावलिया के घर पहुंचकर उनके कार्यों को महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन का प्रेरक उदाहरण बताया।

जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक
जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में डॉ. चंद्र शेखर ने सामाजिक-आर्थिक व पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर, पीएमएवाई-जी, मनरेगा, पीएमजीएसवाई जैसी विभिन्न योजनाओं के शत –प्रतिशत संतृप्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन कर पूर्ण करने के निर्देश दिया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!