
मनेंद्रगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरिया ज़िले के चिरमिरी NCPH कोलियरी की R-6 माइंस में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की कन्वेयर बेल्ट में दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लल्लू के रूप में हुई है।
घटना के समय खदान में कोयला बेल्ट बदला जा रहा था, उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। बेल्ट के भारी हिस्से में दबकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रशासन और प्रबंधन की चुप्पी
घटना के बाद एसईसीएल (SECL) प्रबंधन के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया है। हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर से कोयला खदानों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों ने इस घटना की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।



