
दुर्ग न्यूज धमाका – जिले में सायबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भिलाई में एक ही पैटर्न पर जामुल और सुपेला थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बुजुगों के साथ साइबर ठगी की गई है, जिसमें बिना ओटीपी के ही ठगों ने खाते से पैसे निकाले है। दोनों प्रकरण में प्रार्थी एसबीआई बैंक का योनो एप अपडेट कर रहे थे। इस बीच एप का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उन्हें अनजान नंबर से कॉल किया गया और वाट्सएप नंबर पर क्लोन लिंक भेजकर दोनों के खाते से कुल 4.70 लाख रुपए निकाल लिए। जामुल थाना और सुपेला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है।
भिलाई के नेहरू नगर पश्चिम निवासी राजेश कुमार पांडेय का सेक्टर-4 स्थित एसबीआई में सेविंग अकाउंट है। 26 जून की सुबह उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह योनो एप से बोल रहा है। नया एप आया है, जो डाउनलोड हो जाएगा। उसने एप का लिंक भेजा। डिटेल भरते ही कॉल करने वाले ने ओटीपी बताने कहा। बुजुर्ग ने शंका होने पर मोबाइल बंद कर दिया और बैंक में जानकारी लेने पहुंचा।
इस बीच बिना उसके ओटीपी बताए खाते से 1.90 लाख रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आ गया। इसी तरह जामुल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड निवासी माइंस के रिटायर मैनेजर रमाशंकर पांडेय (85 वर्ष) के एसबीआई के खाते से 2.80 लाख रुपए ठगों ने ट्रांसफर कर लिए।



