छतीसगढ़बालोद

ट्रेन के सामने कूद गया स्टेशन मास्टर: ड्यूटी के दौरान ही दे दी जान, डिप्रेशन बताई जा रही वजह

photo near the freight train

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के सुसाइड करने की घटना सुर्खियों में आई है। यह पूरी घटना डौंडी थाना क्षेत्रान्तर्गत गुदुम रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद रायपुर रेल मंडल के तमाम अधिकारी गुदुम रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, स्टेशन मास्टर एसएल ठाकुर बीती रात 16 जुलाई को 8 बजे से ड्यूटी पर थे। इस बीच रात करीब 12 बजे उन्होंने मालगाड़ी के सामने आकर सुसाइड कर लिया। उनको जानने वाले लोग बताते है कि, वे पिछले कुछ दिनों से काफी स्ट्रेस में थे। और ज्यादा किसी से बातचीत नहीं कर रहे थे।

आत्महत्या की वजह कर्ज बताई जा रही
ऐसी आशंका है कि, एसएल ठाकुर कर्ज से परेशान थे। जिसके कारण उन्होंने ऐसा गंभीर कदम उठाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डौंडी के मर्चुरी में भेजा है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!