छतीसगढ़कांकेर

कांकेर में मुठभेड़: महिला माओवादी ढेर, हथियार बरामद, रुक-रुक कर जारी है फायरिंग

कांकेर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान एक महिला माओवादी को ढेर कर दिया। घटनास्थल से उसका शव और हथियार बरामद किया गया है।

घटनास्थल: आमाटोला और कलपर के बीच पहाड़ी इलाका

मुठभेड़ कोटरी नदी पार स्थित आमाटोला और कलपर गांव के बीच जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों को इस क्षेत्र में माओवादियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

फायरिंग अब भी जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुरक्षा बलों को जंगल में आता देख नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने आत्मरक्षा में मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें एक महिला माओवादी मारी गई। फिलहाल रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है

सुरक्षाबल अभी इलाके को पूरी तरह कॉर्डन कर रहे हैं और अनुमान है कि मुठभेड़ के बाद माओवादियों की संख्या में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!