छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में एटीएम और महिला सहायता समूह में चोरी का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले के जामुल क्षेत्र में लगातार तीन स्थानों पर चोरी के प्रयास और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दो एटीएम और एक महिला स्व-सहायता समूह की दुकान को निशाना बनाया था। जामुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा हो गया है।

तीन स्थानों पर वारदात

पुलिस के अनुसार, रायगढ़ जिले के लैलूंगा निवासी अजय भगत (20 वर्ष) ने दिनांक 19 मई, 30 मई और 31 मई 2025 को जामुल क्षेत्र में स्थित:

  • यूनियन बैंक एटीएम (रावणभाठा)
  • नवयुग महिला स्व-सहायता समूह की दुकान (घासीदास नगर)
  • एसबीआई एटीएम (शिवपुरी)

में चोरी का प्रयास किया और तोड़फोड़ की।

प्रार्थियों द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायतों में बताया गया कि आरोपी ने एटीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरा, यूपीएस, टाइलर लॉक, दुकान की छत व शीट आदि को नुकसान पहुंचाया।

सीसीटीवी से पहचान, आरोपी गिरफ्तार

जामुल पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। फुटेज के आधार पर संदेही अजय भगत को रायगढ़ के पंडरीझरिया, लैलूंगा से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध कबूल कर लिए।

कानूनी कार्रवाई और रिमांड

अजय भगत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 305, 324(4), 331(4), 381, 388/2025 और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे 1 जून 2025 को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक महफूज खान, प्रधान आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, और चंदन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!