छतीसगढ़सरगुजा

तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

सरगुजा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा के पास बनारस रोड पर सोमवार को हुआ।

इलाज के लिए निकले थे, काल बनकर आई टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी करन यादव (20 वर्ष) अपनी भाभी रिया यादव (21 वर्ष) को इलाज के लिए बाइक से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान चठिरमा पुलिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी से भिड़ंत हो गई।

तीन की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करन यादव और रिया यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार युवक देव मंडल, निवासी संबलपुर (ओडिशा) की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दो अन्य घायल, इलाज जारी

इस हादसे में दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!