छतीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा: एक युवक की मौत, आठ घायल

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – आज दोपहर बलौदाबाजार ज़िले के ग्राम पहंदा में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ। पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए खड़े 26 वर्षीय प्रतीक कोसले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ खड़े 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी को दिए। डॉक्टर अवस्थी ने जानकारी दी कि सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!