
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में संचालित हो रहे एक अवैध देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने होटल गगन ग्रैण्ड और होटल आदित्य गेस्ट हाउस के मुख्य संचालक कुणाल बाग और उसके पार्टनर सुमित बावरिया को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे।
पहले भी हुई थी छापेमारी, पकड़े गए थे 8 आरोपी
इससे पहले 17 मई को थाना गंज क्षेत्र में स्थित इन दोनों होटलों में पुलिस ने छापेमारी की थी, जिसमें 2 महिलाओं सहित कुल 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 129/2025 के तहत धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज किया था।
फरार थे होटल मालिक, रायपुर से हुए गिरफ्तार
छापेमारी के बाद से ही होटल गगन ग्रैण्ड के संचालक कुणाल बाग और होटल आदित्य गेस्ट हाउस के पार्टनर सुमित बावरिया फरार थे। गंज पुलिस और एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की संयुक्त टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर दोनों को रायपुर में पकड़ा गया।
पूछताछ में किया अपराध स्वीकार
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने देह व्यापार रैकेट संचालित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
- कुशाध्वज बाग उर्फ कुणाल
- पिता: स्व. राजेन्द्र बाग
- उम्र: 42 वर्ष
- पता: फाफाडीह, जिला रायपुर
- सुमित बावरिया
- पिता: स्व. अनंत राम बावरिया
- उम्र: 40 वर्ष
- पता: देवेंद्र नगर, रायपुर
👮♂️ पुलिस का बयान:
“राजधानी में अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के अवैध रैकेट्स पर कार्रवाई जारी रहेगी।”
