छतीसगढ़बिलासपुर

सोने के शुद्धिकरण के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, दो महिला सहित चार आरोपी बिलासपुर पुलिस की पकड़ में

बिलासपुर न्यूज धमाका – पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित चार ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जो “सोने के जेवर शुद्धिकरण” और “झाड़फूंक” के नाम पर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करते थे। क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

शुभम विहार कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय हेमलता भोंसले 18 अप्रैल को मंगला चौक दवाई लेने गई थीं। लौटते वक्त कुछ महिलाएं उन्हें ऑटो में मिलीं और बातचीत में फंसा कर बृहस्पति बाजार तक ले गईं। वहां उन्होंने हेमलता को यह कहकर डराया कि उनके सोने के जेवर में “दोष” है। फिर झाड़फूंक के बहाने उनसे जेवर उतरवाकर कागज के बंडल पकड़ा दिए और फरार हो गईं। घर लौटने पर हेमलता को ठगी का एहसास हुआ।

200 से ज्यादा CCTV खंगाले गए

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। करीब 200 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर ठगों की पहचान की गई। तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले दिल्ली और फिर उज्जैन भाग गए थे। पुलिस टीम ने दोनों शहरों में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया।

गिरफ्तार आरोपी

आरोपी का नामउम्रनिवास स्थान
मनोज सोलंकी42रधुवीर नगर, टैगोर गार्डन, दिल्ली
शांति देवी39रधुवीर नगर, टैगोर गार्डन, दिल्ली
विजय सोलंकी28विष्णु गार्डन, पश्चिम विहार, दिल्ली
सीमा सोलंकी24विष्णु गार्डन, पश्चिम विहार, दिल्ली

बरामद सामान:

  • दो सोने की चूड़ियाँ
  • दो सोने की चैन
  • नगद रकम
  • ठगी में उपयोग किए गए अन्य सामग्रियाँ

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

गिरोह को पकड़ने में सफल टीम को एसएसपी रजनेश सिंह ने पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी:

  • एएसपी राजेंद्र जायसवाल
  • सीएसपी निमितेश सिंह
  • थाना प्रभारी एसआर साहू
  • एसआई ओम प्रकाश कुर्रे
  • एसीसीयू टीम और महिला आरक्षक

अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे देशभर के विभिन्न शहरों में बुजुर्गों को निशाना बनाकर ठगी करते हैं। रायपुर, दिल्ली, उज्जैन सहित कई शहरों में ऐसी वारदातें कर चुके हैं।

पुलिस की अपील:

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की झाड़फूंक, शुद्धिकरण या टोना-टोटका के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना 100 नंबर या नजदीकी थाने में दें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!