छतीसगढ़कवर्धा

लंच टाइम के बाद वापस काम पर लौट रहे युवक को बस ने रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे को किया जाम

 कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। लंच टाइम के बाद वापस काम पर लौट रहे युवक राहुल पाली (21 वर्षीय) को बस ने रौंद दिया। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अबतक युवक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे 30 में चक्काजाम कर शराब दुकान को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राहुल पाली अपने घर में अकेला कमाने वाला था, वह बस स्टैंड में स्थित बैटरी दुकान में काम करता था। बुधवार को वह खाना खाने के लिए अपने घर आया था, काम पर वापस लौटने के दौरान बस ने उसे रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।

घर का बुझा चिराज, मां हुई बेहोश

इस सड़क हादसे में एक घर का चिराज बुझ गया। राहुल पाली की कमाई से उसका घर में राशन-पानी आता था। आज घर से दुकान जाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना में अपने बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही राहुल की मां बेहोश हो गई। उसके घर में मातम पसर गया है।

नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि घटनास्थल के पास शराब दुकान दुर्घटना का मुख्य कारण है। आए दिन हादसे की स्थिति बनी रहती है। लोगों की मांग है कि शराब दुकान को बंद कराया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। किसी के परिवार में फिर मातम न पसरे। इसके साथ ही मुआवजे की भी मांग की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!