छतीसगढ़सरगुजा

कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक नाबालिग मजदूर की मौत,अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल

सरगुजा न्यूज धमाका – दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करजी में एक मकान मालिक अपने पुराने कच्चे मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहा था, जिसके लिए मैनपाट क्षेत्र के कदनई गांव से कुछ मजदूर काम करने के लिए लाए गए थे. काम के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे दो मजदूर मिट्टी में दब गए. घटना में एक नाबालिग मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!