छतीसगढ़रायपुर

CG में रामायण पॉलिटिक्स: राम-रावण और मंथरा की एंट्री से गरमायी राजनीति… भूपेश रावण, विष्णुदेव राम, सिंहदेव को बताया गया विभीषण… पूर्व CM बघेल ने X पर लिखी ये बड़ी बात, देखिए Video

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगगढ़ में निकाय चुनाव से ठीक पहले राजनीति गरमाने लगी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में छत्तीसगढ़ के रामायण नाम से एक रील अपलोड किया गया। इस रील में सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय की तुलना भगवान राम से की गयी, वही पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तुलना रावण से कर दी गयी। सोशल मीडिया में इस रील के वायरल होते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होने एक्स पर लिखा…मुख्यमंत्री जी! आप कुछ भी हो सकते है आप भगवान नही हो सकते। हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनांए आहत कर रहे है।

वीडियो को लेकर सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने लिखा है कि इस वीडियो का मुख्यमंत्री के कथित पीआर टीम से कोई संबंध नहीं है। अगर यह विक्टिम कार्ड खेलने की साजिश नहीं है। जनता की सहज अभिव्यक्ति के रूप में इसे देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भावनाएं आहत हुई है तो आप न्यायिक उपचार का सहारा ले सकते हैं। इस सरकार का दरवाजा हर प्रार्थी के लिए खुला हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!