छतीसगढ़रायगढ़

विभाष ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, बेहतर कार्य के लिए दिल्ली में उद्योग मंत्री के हाथों मिला प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड

रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले के चर्चित और जुझारु युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को राजधानी दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वरा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला। जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली के होटल हयात रेजीडेंसी में दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया में रायगढ़ जिले के युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर को सामाजिक कार्य और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए दिया गया।

यह सम्मान विभाष को सामाजिक कार्य और कोविड कार्यकाल में जरूरतमंद लोगों के लिए मुसीबत के समय उनके घरों तक पहुंचकर देवदूत बनकर बेहतर कार्य के लिए मिला है। विभाष सिंह ठाकुर आंदोलनकारी नेता के रूप में रायगढ़ ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं। बड़े से बड़े आंदोलन हो या फिर बड़ी रैली प्रदर्शनों में इनकी भूमिका देखते ही बनती है। विभाष के इन्हीं कार्यों के चलते दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला है। रायगढ़ के युवा विभाष को यह सम्मान रायगढ़ के लिए गौरव की बात है।

कोविड में मसीहा के रूप में जाने गए विभाष

कोविड समय में विभाष सिंह ने संतरे के अलावा विटामिन सी का भी वितरण करवाया। कई महिला समूहों से मास्क बनवाकर मुफ्त में बटवाया। साथ ही हजारों लोगों के खाने का प्रबंध करवाया। रायगढ़ से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खाना पानी की मुफ्त व्यवस्था भी की थी, जिसके कारण उन्हें कोविड का मसीहा के रूप में भी जाना जाता है।

आंदोलनकारी नेता भी है विभाष

औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले रायगढ़ जिले में स्थापित कंपनियों में अपनी जमीन गंवाने के बावजूद रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने वाले युवाओं के लिए समय-समय पर युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर आंदोलन का रूख अख्तियार करके उन्हें रोजगार दिलाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!