छतीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में स्कूल की जमीन को अपना बताकर एक ग्रामीण ने स्कूल परिसर मे जड़ा ताला, बाहर ही खड़े रहे शिक्षक और छात्र 

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्कूल परिसर में एक व्यक्ति ने ताला जड़कर घंटों तक हंगामा किया। इस दौरान व्यक्ति हाथों में डंडा लेकर स्कूल के बाहर छात्रों को डरा भी रहा था। वहीं स्कूल के छात्र और  शिक्षक परिसर के बाहर ही खड़े रहे। ग्रामीण स्कूल परिसर की भूमि को खुद की भूमि बताकर आए दिन विवाद करता है। 

विवाद बढ़ता देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घंटो बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश कराया। यह पूरा मामला शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल मोहरसोप का बताया जा रहा है। वहीं यह पूरी घटना सोमवार की है, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। फिलहाल मोहरसोप पुलिस जांच में जुटी हुई है।   

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!