छतीसगढ़बलौदाबाजार

 वीर बाल दिवस : खेल मंत्री वर्मा हुए शामिल, छोटे साहिबजादों के बलिदान को किया गया नमन

बलौदा बाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के खेल मंत्री टंकराम वर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों के अद्वितीय बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया। साथ वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि, यह दिन न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है, जो हमें धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

दरअसल, वीर बाल दिवस के अवसर पर चक्रपाणि शुक्ला हाई स्कूल मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि, यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के बलिदान की अमर गाथा को स्मरण करने और नई पीढ़ी को उनके साहस और धर्मनिष्ठा से प्रेरित करने का अवसर है। साहिबजादा जोरावर सिंह, जिनकी उम्र मात्र 9 वर्ष थी, और साहिबजादा फतेह सिंह, जिनकी उम्र मात्र 6 वर्ष थी। वर्मा ने कहा कि, अत्याचार और अधर्म के आगे झुकने से इनकार कर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। 

क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस 

26 दिसंबर को हर साल वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाना, सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस को सम्मानित करने का प्रतीक है। यह दिन विशेष रूप से उनके छोटे पुत्रों, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह, की शहादत को समर्पित है, जिन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!