छतीसगढ़सरगुजा

पत्नी ने की पति की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

सरगुजा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर अपने ही पति की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. यह मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, शराब के नशे में मृतक पति रोज पत्नी से विवाद करता था. इससे तंग आकर आरोपी पत्नी इहारो ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई है. मृत पति का नाम बलीराम मांझी बताया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!